उपलब्धि एवं पुरस्कार

उद्यान उत्सव, जनवरी 2013

बागवानी विभाग द्वारा 1-15 जनवरी, 2013 के दौरान आयोजित उद्यान उत्सव में एनआरएससी, इसरो, अंतरिक्ष विभाग को “केंद्रीय सरकारी संस्थानों द्वारा उद्यानों के रखरखाव” श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया।

भुवन के लिए भारतीय भूस्थानिक नेतृत्व पुरस्कार (इंडिया जियोस्पैशल लीडरशिप अवॉर्ड), जनवरी, 2013

जियोस्पैशल मीडिया एवं कम्युनिकेशन्स द्वारा 22-24 जनवरी, 2013 के दौरान हैदराबाद में आयोजित जियोस्पैशल फोरम-2013 में भुवन को भारत में प्रसिद्ध जियोस्पैशल डेटा पोर्टल के रूप में भारतीय भूस्थानिक नेतृत्व पुरस्कार (इंडिया जियोस्पैशल लीडरशिपअवॉर्ड) प्रदान किया गया जिसमें 1400 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उक्त अवॉर्ड डॉ. वि. कु. डढ़वाल ने डॉ. शैलेश नायक, सचिव, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय एवं अध्यक्ष, पृथ्वी आयोग से ग्रहण किया।

भुवनः जी.आई.एस विशेष उपलब्धि अवॉर्ड, 2013 

भुवन/एनआरएससी को ई.एस.आर.आई द्वारा प्रदत्त वर्ष 2013 के लिए जी.आई.एस विशेष उपलब्धि अवॉर्ड प्राप्त हुआ।