पृथ्वी और जलवायु अध्ययन

अवलोकन

पृथ्वी और जलवायु विज्ञान के क्षेत्र में सुदूर संवेदन अनुप्रयोग पृथ्वी की युग्मित प्रणाली के रूप में, उपग्रह, भू-अवलोकन एवं मॉडलिंग के माध्यम से भूमि-वायु-महासागर की पारस्परिक क्रिया के अध्ययन पर जोर दिया जाता है। निष्पादित किए जा रहे विभिन्न अनुसंधान और प्रचालनात्मक परियोजनाओं को भौमिक विज्ञान और वायुमंडलीय विज्ञान एवं महासागर विज्ञान में वर्गीकृत किया गया हैं।
 
नाइसेस (एन.आई.सी.ई.एस.) कार्यक्रम को अंतरिक्ष सूचना निवेश (इनपुट) का उपयोग करते हुए विभिन्न महासागरीय एवं जलवायु प्राचलों पर शोध करने का अधिदेश है।