शहरी अध्ययन

अमृत शहर

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में 500 शहरों के लिए अटल मिशन फॉर रेजुवेनशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (अमृत) परियोजना का उद्देश्य शहरों में स्थित घरों में बुनियादी सेवाएं (जैसे जल आपूर्ति, सीवरेज, शहरी परिवहन) प्रदान करना एवं सुविधाओं का निर्माण करना है।

1: 4000 पैमाने पर शहरी भू-स्थानिक आंकड़ा आधार (डेटाबेस) के निर्माण उच्च विभेदन उपग्रह आंकड़ा आधार (डेटा बेस), जीआईएस-आधारित मुख्य योजना (मास्टर प्लान) का निर्माण और क्षमता निर्माण के लिए उपयोग किया जाता है। राज्य टाउन प्लानिंग विभागों और शहरी स्थानीय निकायों के लिए तीन राष्ट्रीय कार्यशालाएं आयोजित की गई हैं। क्लाउड तकनीक का उपयोग भू-स्थानिक आंकड़ा आधार (डेटाबेस) तैयार करने, डेटा भंडारण, पुनर्प्राप्ति और वितरण की प्रक्रिया में किया जा रहा है और शहरी स्थानीय निकायों को अनुकूलित सेवाएं प्रदान कर रहा है। जीआईएस आधारित मुख्य योजना (मास्टर प्लान) तैयार करने के लिए अनुकूलित उपकरण प्रस्तावित हैं।