वायुमंडल और जलवायु अध्ययन

ग्रहीय परिसीमा स्तर ऊंचाई (प्लैनेटरी बाउंड्री लेयर हाइट)

भारतीय भूमि द्रव्यमान पर ग्रहीय परिसीमा स्तर ऊंचाई (पी.बी.एल.एच.) का अनुमान पांच भिन्न-भिन्न पद्धतियों के समाकलन के माध्यम से तापमान के उर्ध्व प्रोफाइल और सुओमी-एन.पी.पी. में लगे क्रॉस ट्रैक इन्फ्रारेड साउंडर (सी.आर.एल.एस.) से सापेक्ष आर्द्रता का उपयोग करते हुए किया जाता है। एकीकृत उपगमन को विभव तापमान (पी.टी.), आभासी विभव तापमान (वी.पी.टी.), सापेक्ष आर्द्रता (आर.एच.), अपवर्तकता (एन) और विशिष्ट आर्द्रता (क्यू) के ऊर्ध्वाधर प्रवणता से अनुमानित पी.बी.एल.एच. मूल्यों की तुलना करके निष्पादित किया जाता है। यदि उनमें से कम से कम तीन समान मूल्य के अनुरूप हैं, तो इसे पी.बी.एल.एच. माना जाता है। एकीकृत उपगमन के माध्यम से अनुमानित पी.बी.एल.एच.मूल्य, रेडियोसोंडे प्रोफाइल एवं कास्मिक जीपीएस रेडियो आच्छादन मापों का उपयोग करते हुए अनुमानित मूल्य के साथ उचित तुलना को दर्शाता हैं। एकीकृत उपगमन का अनुसरण करते हुए, भारतीय भूमि द्रव्यमान पर दिन का पी.बी.एल.एच. दैनिक आधार पर पुनर्प्राप्त किया जाता है और फिर इसके साप्ताहिक और मासिक औसत मूल्य निकाले जाते हैं।

Daily Planetary Boundary Layer Height (PBLH) from 2014--2018 is hosted on Bhuvan-PLBH.

Select NICES Project – Atmospheric and Climate Sciences –Planetary Boundary Layer Height (PBLH), List and view the data of the selected time period. Technical Document(hyper link :Planetary Boundary Layer Height (PBLH))