कृषि

फाइबर फसल सूचना प्रणाली

कपास और जूट हमारे देश की सबसे महत्वपूर्ण रेशायुक्त फसलें हैं। भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग करते हुए एक फाइबर फसल सूचना प्रणाली विकसित की गई है। यह स्थानिक रेशा फसल के आधारभूत आंकड़ा (डेटाबेस) जनन और क्षेत्र स्तरीय प्रेक्षणों के संग्रहण, कपास और जूट के फसल की स्थिति के केंद्रीकृत मानीटरन और आकलन में मदद करेगा।

भुवन पर केन्द्रीकृत वेब सेवा द्वारा फील्ड पर आंकड़े एकत्र करने के लिए प्रयोक्तानुकूल मोबाइल ऐप्लिकेशन एवं अन्तरिक्ष आधारित पर्यवेक्षणों के साथ रेशायुक्त फसल की संभावनाओं के मानीटरन एवं आकलन की सुविधा उपलब्ध है। इसने पर्याप्त क्षेत्र आधारित प्रेक्षणों (9 राज्यों में कपास की फसल के बारे में लगभग 12,000, 2016-17 के दौरान 4 राज्यों में जूट की फसल के बारे में लगभग 2000 प्रेक्षण) के संग्रह की सुविधा प्रदान की है। एनआरएससी के प्रयासों ने निकट वास्तविक काल में फसल की स्थिति की रिपोर्टें तैयार करके और फाइबर फसलों के विकास और कुशल नीति निर्माण में सहायता के माध्यम से कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार को लाभान्वित किया है। संसाधनों का सतत उपयोग / इष्टतम प्रबंधन, क्षेत्र आंकड़ा (डेटा) संग्रहण के लिए मोबाइल अनुप्रयोग, इन फसलों से संबंधित कार्यालयों / प्रतिष्ठानों / केंद्रों की भू-टैगिंग (जियो-टैगिंग), डेटा अभिकल्पना (विज़ुअलाइज़ेशन) और स्वचालित रिपोर्ट जनन एवं विश्लेषण भुवन पोर्टल पर किया जा रहा है।