वानिकी

वन कार्य योजनाएं

लंबे समय तक संसाधनों की सततता बनाए रखने के लिए विशिष्ट वन प्रभाग में कार्रवाई या कार्य के रूप में अंगीकृत किए जाने वाले समाधानों के लिए राज्य वन विभागों द्वारा दशकीय वन कार्य योजना (एमओईएफ और सीसी द्वारा लागू किया गया अनुमोदित कार्य योजना कोड) तैयार की गई है। जियोमैटिक्स आधारित इनपुट जंगल की लकड़ी के संसाधनों की सूची के लिए महत्वपूर्ण हैं जिसमें प्रत्येक खण्ड के लिए महत्वपूर्ण प्रजातियां और परिधि वर्ग वार लकड़ी की मात्रा का अनुमान लगाया जाता है।

यह सुदूर संवेदन आधारित वन आवरण और वन प्रकार स्तरीकरण की सहायता से भू-स्थानिक रूप से संतुलित अभिकल्पना आधारित भूमिखंड सूची (ग्राउंड इंवेंट्री) के साथ मिलकर प्राप्त किया जाता है। गत चक्र में हमने राज्यों एवं पूर्ण ओडिशा के कई वन प्रभागों में इसे पूरा कर लिया है और वर्तमान चक्र जारी है।