अनुप्रयोग

उच्च मूल्य की फसलों का मानचित्रण

उच्च मूल्य की फसलें ऐसे कृषि-उत्पाद हैं जो आर्थिक दृष्टि से अधिक लाभांश देती हैं। एक फसल से होने वाले संभावित जोखिमों को कम करने के लिए ये फसलें अच्छी विकल्प हैं। पुधीना का सत (मेन्थॉल मिंट/ मेंथाअर्वेंसिस) एक महत्वपूर्ण आवश्यक तैलीय पौधा है जिसका व्यापक रूप से भोजन, स्वाद, दवा और सौंदर्य उद्योगों में उपयोग किया जाता है। इसकी खेती उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार में सिंधु- गंगा के मैदानी भागों में विशेषकर उत्तर प्रदेश केअधिकांश क्षेत्रों में की जाती है। वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार के लिए भू-स्थानिक तकनीकि का उपयोग करते हुए पोदीने की फसल का मानचित्रण एवं सूची निर्माण, पोदीने के उत्पादन का आकलन, उच्च मूल्य वाली फसलों के लिए भूमि उपयुक्तता का विश्लेषण, पोदीने की फसल के उत्पादन का आर्थिक विश्लेषण किया जाता है।