कृषि

बागवानी फसल सूची निर्माण एवं मानचित्रण

भू-सूचना विज्ञान के उपयोग से बागवानी आकलन एवं प्रबंधन (चमन), बागवानी विकास (एमआईडीएच) कृषि एवं सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार और राज्य बागवानी विभागों के एकीकृत विकास के लिए एक राष्ट्रीय अभियान परियोजना है। इस परियोजना के लिए बागवानी फसलों के रोपण क्षेत्र, अवस्थिति के संबंध में सूची निर्माण और भू-स्थानिक आधारभूत आंकड़ा आधार तैयार करने के लिए एक विश्वसनीय आंकड़ा आधार आवश्यक है। देश के 40 चुनिंदा जिलों में प्रमुख बागवानी फसलों (आम, केला, नीम्बू) के सूची निर्माण के लिए व्यापक रूप से उपग्रह आंकड़ों (डेटा) का उपयोग किया गया है। यह निर्मित आधारभूत आंकड़े बागवानी रोपण प्रबंधन, विस्तार एवं बागवानी संबंधित अवसंरचना विकास संबंधित योजना और विकासात्मक गतिविधियों में एक संदर्भ आंकड़ा आधार के रूप में उपयोगी है। बागवानी फसलों के क्षेत्र- विस्तार के लिए स्थल उपयुक्तता का अध्ययन करने के लिए एक प्रायोगिक अध्ययन किया गया है। आम के वृक्षारोपण के विस्तार के लिए उपयुक्त क्षेत्रों के निर्धारण में विभिन्न परतें (लेयर) जैसे मिट्टी, भूजल, वर्षा, भूमि उपयोग / आवरण आदि का उपयोग किया गया है।.