ग्रामीण विकास

एप्रिस के तहत परिसंपत्तियों की जियो-टैगिंग

चयनित जिलों के सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक संपत्ति की एक भू-स्थानिक सूची को देश के 57 जिलों में, स्थानिक रूप से पंचायती राज संस्थानों का सशक्तिकरण (एप्रिस) नामक एक परियोजना के तहत जियोटैग किया जा रहा है। यह चयनित जिलों में ग्राम पंचायत स्तर के नियोजित गतिविधियों के स्थानिक चित्रण को चित्रित करेगा। परिसंपत्ति मानचित्रण (एसेट मैपिंग) और गतिविधि नियोजन घटक में भागीदार संस्थानों की सहायता से चयनित जिलों के प्रत्येक ग्राम पंचायत में फील्ड परिसंपत्ति मानचित्रण करना शामिल है।

विषयपरक जानकारी के साथ-साथ परिसंपत्तियों की भू-स्थानिक सूची का निर्माण किया जा रहा है जिसे शासन द्वारा विकास के रिक्त क्षेत्रों(गैप एरिया) को खोजने के लिए उपयोग किया जा सकता है, जिसका और उपयोग प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन में निर्णय सहायता और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के लिए योजना बनाने में किया जाता है।