शहरी एवं अवसंरचना

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य संसाधन भंडार (एनएचआरआर)

सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवा प्रतिष्ठानों के प्रामाणिक, मानकीकृत और अद्यतन भू-स्थानिक डेटा के साथ भारत की पहली राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुविधा रजिस्ट्री है। इसे केंद्रीय स्वास्थ्य खुफिया विभाग (CBHI), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के साथ मिलकर कार्यान्वित किया जा रहा है। इसकी परिकल्पना स्वास्थ्य सेवा संसाधनों की परिसंपत्तियों के मानचित्रण के लिए प्रयोक्तानुकूलित भू-स्थानिक समाधान प्रदान करने और निर्णय सहायता प्रणाली (डीएसएस) के लिए वेब पोर्टल के विकास हेतु की गई है। मोबाइल (टैबलेट) एप्लिकेशन के उपयोग से स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों का राष्ट्रव्यापी आंकड़ा (डेटा) संग्रह करने के कार्य प्रगति पर है। यह निजी डॉक्टरों, स्वास्थ्य सुविधाओं, केमिस्ट्स, और डायग्नोस्टिक्स लैब सहित सभी स्वास्थ्य संसाधनों का व्यापक आंकड़ा (डेटा) प्रदान करेगा, सबूत आधारित निर्णय लेने के लिए एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य संसाधन भंडार की स्थापना करेगा – जिसे डिजिटल इंडिया मिशन के साथ मिलाया गया है। यह स्वास्थ्य संसाधनों के अनुकूलन के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को भी बढ़ाएगा, जिससे जीवंत और यथार्थवादी राज्य परियोजना कार्यान्वयन योजनाएं (PIP) बनाने और सभी स्तरों पर, जिसमें विभागों के राज्य प्रमुख भी शामिल हैं, आंकड़ों (डेटा) क़े अभिगम में सुधार करेगा। इस प्रकार, राज्य और जिला दोनों स्तरों पर, निर्णय को विकेन्द्रीकृत किया जा सकेगा।