भूमि उपयोग/भूआवरण

अनुप्रयोग

राष्ट्रीय बंजर भूमि मानचित्रण : 1:50,000 पैमाना

1982 के बाद से विभिन्न समय अंतराल पर राष्ट्रीय बंजर भूमि मानचित्रण किया जा रहा है। वर्तमान में, एनआरएससी में 1982 के बाद से 5 बार मानचित्रण किया जा चुका है। बंजर भूमि मानचित्रण 1980-82 (1: 1 मिलियन स्केल- 8 क्लास), 2000 (1: 250000 स्केल - 13 क्लास), 2003-04 (1: 50000 स्केल -28 क्लास), 2005-06 (1: 50000 स्केल -28 क्लास) के दौरान किया गया । 2008-09, 2015-16 के दौरान परिवर्तन मानचित्रण किया गया ।

बंजर भूमि क्षेत्र के आकलनों ने विभिन्न राज्यों द्वारा बंजर भूमि को फिर से उपजाऊ बनाने हेतु आधार प्रदान किया है। स्थानिक मानचित्र और आंकड़ा आधार का उपयोग देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की स्थापना के लिए उपयुक्त क्षेत्रों की पहचान करने के लिए किया जा सकता है। आंकड़ा आधार का उपयोग जल संभर(वाटरशेड)को प्राथमिकता देने, कृषि / वनीकरण के लिए संभावित क्षेत्रों की पहचान आदि के लिए भी किया जा रहा है। हाल का बंजर भूमि डेटाबेस भुवन-बंजर भूमि पर होस्ट किया गया है।