कार्टो डीईएम

नीति

10 मी. के साथ आईआरएस उपग्रह व्युत्पन्न डीईएम पोस्टिंग को सभी वर्गों के प्रयोक्ताओं के लिए आधार मूल्य के अनुरूप उपलब्ध कराया जा सकता है, अप्रतिबंधित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न वर्गों के प्रयोक्ताओं के लिए निम्नलिखित दिशानिर्देशों के अनुसार।

  • सरकारी प्रयोक्ता जैसे, मंत्रालय/ विभाग/ सार्वजनिक उपक्रम/ स्वायत्त निकाय/ सरकारी आर एवं डी संस्थान/ सरकारी शैक्षिक/ शैक्षणिक (अकादमिक) संस्थान बिना अनापत्ति आंकड़े (डेटा) प्राप्त कर सकते है।
 
  • कम से कम एक सरकारी एजेंसी द्वारा संस्तुत निजी क्षेत्र की एजेंसियां और एनजीओ, विकास गतिविधि में सहायता के लिए, बिना अनुमति आंकड़े (डेटा) प्राप्त कर सकते हैं।
 
  • सक्षम इसरो/अं.वि. की समिति की आवश्यक अनुमति प्राप्त करने पर अन्य निजी, विदेशी और अन्य प्रयोक्ता आंकड़े प्राप्त कर सकते हैं।

किसी प्रयोक्ता द्वारा 10 मी. या 10 मी. से बेहतर उपग्रह व्युत्पन्न डीईएम, प्रतिबंधित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले, आंकड़ों (डेटा) के उच्च विभेदन चित्र अनापत्ति (एचआरसी)समिति से आवश्यक अनुमति के बाद लिए जा सकते हैं।