भूभौतिकी उत्पाद

नीति

इस पोर्टल से सुदूर संवेदी आंकड़ों (डेटा) और उत्पादों का उपयोग करके, प्रयोक्ता इस बात से सहमत होता है कि इस सूचना के उपयोग से होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि के लिए एनआरएससी उत्तरदायी नहीं होगा। संदर्भ दस्तावेजों के लिए पर्याप्त मेटाडेटा, तकनीकी दस्तावेज, कार्यप्रणाली और सटीकता एवं सीमाएं शामिल की गई है। हालांकि, मानचित्र अभिकल्पना में मूल्य संवर्धन के लिए विश्वसनीय तरीके से विभिन्न स्रोतों से जानकारी प्रदान करने और एकीकृत करने के लिए पर्याप्त सावधानी रखी गई है, एनआरएससी/इसरो अपनी सीमाओं से परे, किसी भी अनजानी त्रुटियों के लिए जिम्मेदार नहीं होता है। इस पोर्टल को एनआरएससी द्वारा सद्भाव में संकलित किया गया है, लेकिन किसी अन्य स्रोतों से डेटासेट की तुलना करते समय इसमें मौजूद जानकारी की पूर्णता या सटीकता के रूप में कोई अभ्यावेदन नहीं दिया जाना चाहिए या वारंटी (या तो व्यक्त या निहित)नहीं दी गई है। प्रयोक्ताओं के लिए सामान्य जानकारी इस प्रकार है:

  • प्रयोक्ता अपनी आंतरिक जरूरतों और अनुप्रयोग के लिए उत्पाद का उपयोग कर सकता है;
  • प्रयोक्ता मूल्य वर्धित उत्पादों और / या व्युत्पन्न रचनाओं का उत्पादन करने के लिए उत्पाद का उपयोग कर सकता है;
  • प्रयोक्ता की ओर से उनकी आवश्यकता के अनुसार प्रयोक्ता उत्पाद और / या कोई भी मूल्य वर्धित उत्पाद तैयार कर सकते हैं;
  • प्रयोक्ताओं या किन्हीं अन्यों द्वारा आंकड़ों (डेटा) के प्रत्यक्ष उपयोग से या डेटा/सेवा के उपयोग से तैयार किए गए मूल्य वर्धित उत्पाद से हुए किसी भी प्रकार की हानि, दावों या परिणामों के लिए प्रयोक्ता, एनआरएससी को क्षतिपूर्ति करेगा। वाणिज्यिक और / या कानूनी उद्देश्यों के लिए आंकड़ों (डेटा) के उपयोग के कारण उभरे मुद्दों के लिए एनआरएससी दायित्व का निर्वहन नहीं करता है।
  • आंकड़ा (डेटा) और वेब सेवा एनआरएससी, इसरो की अनन्य संपत्ति रहेगी। आंकड़ा (डेटा) और वेब सेवाओं के लिए सभी कॉपीराइट एनआरएससी/इसरो के पास सुरक्षित हैं।
  • प्रयोक्ता को, निरपवाद रूप से, आंकड़ा (डेटा) एवं वेब सेवा के स्रोत व उपयोग की स्वीकृति सदैव देनी होगी। आंकड़ा (डेटा) व सेवा के स्रोत को “डेटा का नाम”, राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, इसरो, भारत सरकार, हैदराबाद, भारत के रूप में उद्धृत किया जाएगा।
  • प्रयोक्ताओं को आंकड़ा (डेटा) और इसके उपयोग पर अपनी प्रतिक्रिया ऑनलाइन देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।