भूमि उपयोग / भूआवरण

प्रयोक्ता

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के लिए कुल बोया गया फसल क्षेत्र उपयोगी होता है। जिला और उप जिला स्तर पर विभिन्न कृषि परिदृश्यों के निष्पादन के आकलन के लिए राज्य के कृषि विभागों के लिए मौसमी फसल क्षेत्र की जानकारी उपयोगी है। विभिन्न पैमानों पर तैयार भूमि उपयोग / भूआवरण की जानकारी का उपयोग प्राकृतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग के नियोजन और ऐसे हॉटस्पॉट्स की पहचान जहां भूमि उपयोग में भारी बदलाव हो, के लिए किया जा सकता है। जल संतुलन घटकों का आकलन करते समय कई जलविज्ञानी मॉडल रन ऑफ गुणांक के आकलन के लिए इस जानकारी का उपयोग करते हैं।