एनआरएससी द्वारा विभिन्न स्रोतों जैसे मोसडैक, संयुक्त चक्रवात चेतावनी केंद्र आदि से चक्रवात ट्रैक के निकट वास्तविक काल चित्रण पर जानकारी प्रदान करता है और अनुमानित लैंड फॉल स्थानों को ध्यान में रखते हुए संभावित गंभीर क्षेत्रों पर जानकारी तैयार करता है। चक्रवातों के कारण बाढ़ जलमग्न क्षेत्रों का मानचित्रण प्रमुख गतिविधि है जिसे आपदा प्रबंधन दलों (टीमों) की सहायता करने के लिए किया जाता हैं।
हाल के चक्रवातों जैसे गाजा, तितली, वरदा, नाडा, नीलोफर, हुदहुद, फैलिन के दौरान तैयार किए गए मानचित्र और सूचना को भुवन पर रखा गया हैं। विभिन्न क्षतिग्रस्त संपत्तियों की जियो टैगिंग और घटना की रिपोर्टिंग करने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किए गए। उनका उपयोग हुदहुद चक्रवात के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग के लिए किया गया। ये राज्य सरकारों द्वारा उपयोग करने और विश्लेषण हेतु भुवन पर डेटा देखने के लिए हैं।
Images captured during Cyclone Events