आपदा प्रबंधन सहायता

अनुप्रयोग

बाढ़

सभी प्रमुख बाढ़ और चक्रवात की घटनाओं के दौरान राज्य और केंद्रीय राहत विभागों और गृह मंत्रालय (एमएचए), भारत सरकार को बाढ़ निगरानी, मानचित्रण और वितरण का कार्य पूरा किया जाता है और बाढ़ राहत और पुनर्वासन गतिविधियों के दौरान आपदा प्रबंधन दलों (टीमों) को सहायता प्रदान की जाती है।

चक्रवात

एनआरएससी द्वारा विभिन्न स्रोतों जैसे मोसडैक, संयुक्त चक्रवात चेतावनी केंद्र आदि से चक्रवात ट्रैक के निकट वास्तविक काल चित्रण पर जानकारी प्रदान करता है और अनुमानित लैंड फॉल स्थानों को ध्यान में रखते हुए संभावित गंभीर क्षेत्रों पर जानकारी तैयार करता है। चक्रवातों के कारण बाढ़ जलमग्न क्षेत्रों का मानचित्रण प्रमुख गतिविधि है जिसे आपदा प्रबंधन दलों (टीमों) की सहायता करने के लिए किया जाता हैं।

कृषि सूखा

1995 से एनआरएससी में, वनस्पति प्राचलों, मृदा आर्द्रता, वर्षा पैटर्न आदि से जुड़े कई सूचकांकों का उपयोग करते हुए कृषि सूखा आकलन और निगरानी हेतु प्रविधियां और राष्ट्रीय स्तर पर सूखे के आकलन किए गए।