जल संसाधन

जल-विद्युत परियोजनाओं के अध्ययन की पूर्व-व्यवहार्यता

सिंधु नदी बेसिन में स्थित 81 प्रस्तावित जल-विद्युत स्थलों का केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सी.ई.ए.) के लिए प्रौद्योगिकी क्षमता प्रदर्शन हेतु वर्ष 2001 के दौरान प्रारंभिक रैंकिंग अध्ययन किया गया।

उच्च विभेदन उपग्रह आकंडों (डेटा) (आई.आर.एस. 1सी./ 1डी. पैन + लिस-III संविलीन डेटा) का उपयोग प्रस्तावित बांध निमज्जन क्षेत्र में भूमि उपयोग / भूमि आवरण क्षेत्र और ज्यादातर दुर्गम क्षेत्रों में स्थित जल-विद्युत स्थलों के सन्निकट पर्यावरण का अनुमान लगाने के लिए किया गया। इसके अलावा, सड़कों, पुलों, बस्तियों आदि जैसे अवसंरचना के विवरणों को चिह्नित किया गया। पुनर्वास और पुनर्स्थापना पहलुओं सहित जलमग्न क्षेत्र के आंकड़ों का उपयोग करते हुए प्रारंभिक पर्यावरणीय आकलन और निकटता विश्लेषण का उपयोग करते हुए राष्ट्रीय उद्यानों और अभयारण्यों पर प्रस्तावित जल-विद्युत परियोजनाओं के प्रभाव का अध्ययन किया गया।