वानिकी

दीर्घकालीन वन आवरण परिवर्तन

पिछले आठ दशकों में (1930, 1975, 1985, 1995, 2005 एवं 2013/2014) देश में वन आवरण के मानचित्रण करने के लिए प्राचीनतम उपलब्ध स्थलाकृतिक मानचित्र और उपग्रह सुदूर संवेदी डेटासेट से बहु-स्रोत और बहुकालिक डेटा का उपयोग किया गया था। वन अंश आवरण जानकारी भुवन-वन अंश आवरण पर डाली गई।

क्षेत्रीय स्तर पर वनोन्मूलन दर, लंबी अवधि में वनोन्मूलन के समग्र वार्षिक शुद्धि दर पर अध्ययन किया जाता है। जैवविविधता के मूल्यांकन में इसका योगदान है। निर्णयकर्ता, विस्तार ऐजेंसियां व शोधकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय स्तर वन आवरण परिवर्तन को समझने एवं वनस्पति-जलवायु मॉडलिंग संबंधी अध्ययन के लिए भुवन वेबसाइट पर भारत के अंश वन आवरण मानचित्र एवं वन प्रकार मानचित्रों को होस्ट किया गया है।