वानिकी एवं पारिस्थितिकी

अनुप्रयोग

 

वन आवरण क्षति स्थानों की पहचान

भारतीय वन सर्वेक्षण, एमओईएफ और सीसी द्वारा वन आवरण स्थिति की व्यापक द्विवार्षिक रिपोर्ट तैयार करता है, हालांकि, कार्रवाई योग्य वन आवरण हानि जानकारी की वार्षिक / उप-वार्षिक आवश्यकता है। .

दीर्घकालीन वन आवरण परिवर्तन

पिछले आठ दशकों में (1930, 1975, 1985, 1995, 2005 एवं 2013/2014) देश में वन आवरण के मानचित्रण करने के लिए प्राचीनतम उपलब्ध स्थलाकृतिक मानचित्र और उपग्रह सुदूर संवेदी डेटासेट से बहु-स्रोत और बहुकालिक डेटा का उपयोग किया गया था। वन अंश आवरण जानकारी भुवन-वन अंश आवरण पर डाली गई।r

जैवमंडल रिजर्व का मानीटरन

जैव मंडल रिज़र्व (बीआर) यूनेस्को के प्रमुख कार्यक्रम “मनुष्य और जीवमंडल” के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नामित परिदृश्य / सीस्केप इकाइयाँ हैं। जैव-विविधता संरक्षण एवं सतत प्रबंधन पहलुओं के विकास की गतिविधियों के लिए जैव मंडल संरेक्षण क्षेत्र को तीन भागों में बांटा गया है यथा कोर, बफर एवं ट्रान्जिशन।