जल संसाधन

प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं का पूर्व-संभाव्यता अध्ययन

सैटेलाइट आंकड़ा (डेटा) पूर्व-संभाव्यता रिपोर्ट, संभाव्यता रिपोर्ट और नदियों को परस्पर जोड़ने संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए नदी सर्वेक्षण, जलाशय क्षमता आकलन, जलाशय अवसादन, जलमग्न क्षेत्र विश्लेषण, पुनर्वास एवं पुनर्निमाण, लिंक संरेखण, नहर नेटवर्क नियोजन, ऑनलाइन नए संग्रहण स्थल, संवहन प्रणाली, भूमि सिंचाई का आकलन, बांध के लिए आदर्श स्थल चयन, भूमि उपयोग / भूमि आवरण विश्लेषण, फसल प्रणाली विश्लेषण और कमान क्षेत्र सर्वेक्षण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

केन बेतवा नदी संबद्ध क्षेत्र में संभावित बांध स्थलों, संभावित कमाण्ड क्षेत्रों, विभिन्न प्रस्तावित समोच्चरेखा (कंटूर) स्तरों पर जलप्लावित क्षेत्रों को अंतिम रूप देने में मदद करने के लिए एक अध्ययन किया गया। कार्टोडेम भारतीय सुदूर संवेदन संवेदको (सेंसरों) से उच्च विभेदन उपग्रह आंकड़ों (डेटा) के अलावा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। त्रिविम (स्टीरियो) प्रतिबिम्बन क्षमतायुक्त उच्च विभेदन उपग्रह डिजिटल उन्नयन मॉडल प्रदान करता है और बहु-स्पेक्ट्रमी सूचना उपजाऊ भूमि, जंगलों, गांवों और कस्बों के डूब क्षेत्रों को चिह्नित करने हेतु जलमग्न क्षेत्र विश्लेषण के लिए भू-भाग अभिलक्षणन और सक्षम जल उपयोग प्रणाली एवं रणनीति के इष्टतम समाधान निर्धारण के लिए क्षेत्र विश्लेषण में सहायक है।