जल संसाधन

अनुप्रयोग

जलाशय अवसादन

अवसादन (जमाव) के कारण जलाशय अपनी भंडारण क्षमता खो देते हैं। जल संसाधनों के उचित और उन्नत प्रबंधन हेतु वर्तमान जलाशयों की अद्यतन भंडारण क्षमता का पता लगाने के लिए अवसादन दरों का आवधिक आकलन आवश्यक है।

जल संसाधन आकलन

नए बांधों की योजना बनाने और उपलब्ध जल संसाधनों के इष्टतम प्रबंधन हेतु देश के जल संसाधनों की उपलब्धता का आकलन महत्वपूर्ण है। केंद्रीय जल आयोग (सी.डब्लू.सी.) द्वारा 1993 में अनुमानित भारत की जल संसाधन क्षमता 1,869 बिलियन क्यूबिक मीटर (बी.सी.एम.) थी।

प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं का पूर्व-संभाव्यता अध्ययन

सैटेलाइट आंकड़ा (डेटा) पूर्व-संभाव्यता रिपोर्ट, संभाव्यता रिपोर्ट और नदियों को परस्पर जोड़ने संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए नदी सर्वेक्षण, जलाशय क्षमता आकलन, जलाशय अवसादन, जलमग्न क्षेत्र विश्लेषण, पुनर्वास एवं पुनर्निमाण, लिंक संरेखण, नहर नेटवर्क नियोजन, ऑनलाइन नए संग्रहण स्थल,