जल संसाधन

नदी अभियांत्रिकी

नदी अभिगमन और नदी नियंत्रण कार्य बाढ़ संभावित क्षेत्र प्रबंधन के प्रमुख घटक है। उपग्रह आंकड़ा (डेटा) नदी विन्यास के सटीक सीमांकन एवं बाढ़/ नदी नियंत्रण कार्यों की स्थिति की जानकारी प्रदान करता है।

भारत में अधिकांश बाढ़ प्रवण नदियां अलग-अलग समय में विशेष स्थानों पर आक्रामक होने के बाद प्रायः अपना प्रवाह-पथ बदलती रहती हैं। इसलिए नदी के व्यवहार और उसके नवीनतम विन्यास को समझना आवश्यक है ताकि बाढ़ नियंत्रण के उपायों की प्रभावी योजना बनाई जा सके। साथ ही नदी के विन्यास में बार-बार होने वाले परिवर्तनों के मद्देनजर दरारों से बचाव हेतु समय-समय पर मौजूदा बाढ़ नियंत्रण संरचनाओं का मानीटरन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। पारंपरिक तकनीकों का उपयोग करते हुए सूचना एकत्र करना लागत प्रभावी एवं समय प्रभावी नहीं है। उच्च विभेदन उपग्रह आंकड़ों (डेटा) का उपयोग करते हुए नदी के विन्यास एवं बाढ़ नियंत्रण कार्यों का मानचित्रण किया जा सकता है। एनआरएससी प्रयोक्ताओं की जरुरतों के आधार पर इन कार्यों को करता रहा है।