जल संसाधन

अनुप्रयोग

सतही जल निकायों का मानचित्रण एवं मानीटरन

देश भर में सतही जल निकायों का मानचित्रण और मानीटरन स्वचालित जल निकाय निष्कर्षण एल्गोरिदम के साथ किया जा रहा है जो आई.आर.एस. उपग्रहों के बहुसंवेदकों से दैनिक तौर पर अभिग्रहित उपग्रह आंकड़ों (डेटा) को संसाधित करने के लिए विकसित किया गया था।

हिम आवरण मानचित्रण और मानीटरन

हिमालय की बर्फ भारत के लिए महत्वपूर्ण जल संसाधन है और यही बर्फ अधिकतर गर्मी के महीनों के दौरान पिघलकर नदी प्रणालियों जैसे सिंधु, गंगा और ब्रह्मपुत्र के रूप में जल संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा बनाती है।

नदी अभियांत्रिकी

नदी अभिगमन और नदी नियंत्रण कार्य बाढ़ संभावित क्षेत्र प्रबंधन के प्रमुख घटक है। उपग्रह आंकड़ा (डेटा) नदी विन्यास के सटीक सीमांकन एवं बाढ़/ नदी नियंत्रण कार्यों की स्थिति की जानकारी प्रदान करता है।