हवाई सेवाएं एवं अंकीय मानचित्रण

एनआरएससी की हवाई सेवाएं एवं अंकीय मानचित्रण (ए.एस एवं डी.एम) सुविधा दो बीचक्राफ्ट सुपर किंग एयर बी-200 वायुयान प्रचालित करती है। यह सुविधा उच्च विभेदन हवाई अंकीय चित्रण एवं वायुवाहित लिडार सर्वेक्षण को संचालित करने में सहायता करती है। प्रयोग करने योग्य आंकड़ा उत्पाद तैयार करने के लिए अर्जित आंकड़ों का संसाधन एवं मूल्य वर्धन किया जाता है। भारतीय तट एवं नदी घाटियों में पहुंचने वाली कुछ बाढ़ प्रवण नदियों के लिए उच्च विभेदन डी.ई.एम का जनन किया जाता है। विभिन्न भारतीय स्थानों पर जे.पी.एल-ए.वी.आई.आर.आई.एस एन.जी. संवेदकों का प्रयोग करते हुए हाइपरस्पेक्ट्रमी अभियान चलाया गया है। हवाई उड़ानों का उपयोग करते हुए उपग्रह स्थित विभिन्न नीतभारों जैसे कि चंद्रयान-2 का अंशाकन पूरा किया गया। अधिक जानकारी...