एनआरएससी के बारे में

भूस्थानिक सेवाएं

भुवन - एनआरएससी / इसरो के भारतीय भू प्लेटफॉर्म को एनआरएससी में विभिन्न स्थानिक और गैर स्थानिक संदर्भ और गतिशील डेटाबेस के विज़ुअलाइज़ेशन के लिए संदर्भ भू स्थानिक आधार मंच के रूप में सेवा के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल द्वारा विभिन्न स्थानिक विभेदनों के निरंतर अद्यतित उपग्रह आंकड़ों, प्रमुख राष्ट्रीय मिशन की परियोजनाओं में तैयार की जा रही गतिक विषयक सूचना को रखा जाता है। ये परियोजनाएं इसरो द्वारा संपादित की जाती है तथा विभिन्न राज्य एवं केन्द्रीय सरकार के विभागों द्वारा तकनीकी सहयोग के साथ तैयार किए गए आंकड़े रखे जाते हैं। ऑनलाइन सवाल जवाबों, विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग के लिए कई उपकरण विकसित किए गए हैं।

भूस्थानिक सुशासन के लिए प्रयुक्त देश के विभिन्न विभागों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग 150 वेब सेवाएं हैं। इसके अतिरिक्त, पृथ्वी एवं जलवायु अध्ययन के लिए विद्यार्थी, संकाय सदस्य शोध आंकड़ा सैटों को डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी...