सुदूर संवेदन अनुप्रयोग

एनआरएससी में सुदूर संवेदन की दूरदृष्टि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उपयोग की पद्धतियां विकसित करना तथा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं स्थानीय पैमानों पर प्राकृतिक संसाधनों की सूची तैयार करने के साथ-साथ उसका मानीटरन व जनसंपर्क द्वारा क्षमता निर्माण एवं आपदा प्रबंधन (डीएम) व मॉडल तैयार करने के लिए समयबद्ध सूचना निवेश उपलब्ध कराना है। इसलिए प्रचालनात्मक गतिशील विषयक डेटाबेस तैयार करना उदाहरणार्थ भूमि उपयोग/ भू-आवरण, भू-आकृति विज्ञान, फसल पद्धति, जल निकायों की जानकारी आदि उपयुक्त स्थानिक, स्पेक्ट्रमी, विकिरणमितीय एवं कालिक विभेदन में पूरे किये जाते है। नुप्रयोग की दूरदर्शिता को पूरा करने के लिए, हमारे पास अंतर्विषयक टीमें है, जो निम्नानुसार हैं- कृषि, जल संसाधन, भूमि संसाधन सूची एवं निगरानी, वानिकी एवं पारिस्थितिकी, शहरी अध्ययन एवं भू-सूचना विज्ञान, आपदा प्रबंधन सहायता एवं अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर विकास और आधारभूत संरचना विकास।

राज्य एवं केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों के सहयोग के साथ कई राष्ट्रीय मिशन परियोजनाओं के लिए उपग्रह आंकड़ों का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। अधिक जानकारी...