भूविज्ञान अनुप्रयोग

खनिज खनन

पृथ्वी पर्यवेक्षण खनिज खनन के लिए अनमोल इनपुट उपलब्ध कराता है। अंतरिक्ष वाहित पृथ्वी पर्यवेक्षण आंकड़े एवं उनसे प्राप्त चित्र उत्पाद मेजबान चट्टानों एवं स्थानीय खनिज जमा में योगदान देने वाली क्षेत्रीय संरचनाओं के मानचित्रण के लिए एक पैमाना उपलब्ध कराते हैं।हाइपरस्पैक्ट्रमी एवं बहुस्पैक्ट्रमी उपग्रह आंकड़ों के उपयोग से विशेष अध्ययन सतह पर खनिजों के जमा से भरे ऑल्टरेशन चट्टानों, कैप चट्टानों के संबंध में अनमोल सूचना उपलब्ध कराता है।

भूमि संबंधित खतरों का अध्ययन

भूमि संबंधित खतरों का अध्ययन प्राथमिक रूप से भूस्खलन, भूकंप एवं ज्वालामुखियों पर केन्द्रित है। आपदा की स्थिति में क्षति के बाद आकलन के लिए उच्च विभेदन उपग्रह आंकड़ों का उपयोग किया जाता है तथा भूस्खलन एवं भूकंप के मामले में भूस्खलन की सूची तैयार की जाती है।

भूकंपीय खतरे के विश्लेषण

विवर्तनिकी (टेक्टोनिक) रूप से सक्रिय भूकंपीय खतरे के विश्लेषण और प्रमात्रीकरण के लिए ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (GPS) जैसी उन्नत अंतरिक्ष भू-भौतिकी तकनीकों का उपयोग करके क्रस्टल विरूपण की निगरानी की जाती है।