स्थलीय अध्ययन

कई उत्पाद तैयार किए जाते हैं जो स्थलीय स्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन्हें इस प्रकार वर्गीकृत किया गया हैं- वनस्पति (VEGETATION): ओसीएम-II से श्वेतिमा (ऐल्बिडो), सामान्यीकृत घनत्व वनस्पति सूचकांक (NDVI); जल-विज्ञानी उत्पाद (HYDROLOGY PRODUCTS): सतही जल का स्थानिक वितरण, वाष्पन-वाष्पोत्सर्जन, मृदा-आर्द्रता व अभिवाह, भूमि आवरण उत्पाद (LAND COVER PRODUCTS): एमएम-5 के लिए संगत गोलक (ग्लोब) हेतु भूमि उपयोग भूमि आवरण, डब्ल्यूआरएफ (WRF) के लिए संगत गोलक (ग्लोब) हेतु भूमि उपयोग भूमि आवरण, वनस्पति अंश, भू-भाग और मृदा उत्पाद (TERRAIN & SOIL PRODUCTS): भारत में मृदा कार्बन घनत्व (5 कि.मी. ग्रिड) 2014, माध्य जैव मृदा कार्बन घनत्व, माध्य अजैव मृदा कार्बन घनत्व, भारत में मृदा गहराई वर्ग का स्थानिक मानचित्र (5 कि.मी. ग्रिड) 2000, मृदा गहराई अंश, भारत में मृदा गठन वर्ग का स्थानिक वितरण (5 कि.मी. ग्रिड) 2014। मृदा गठनात्मक वर्ग अंश – जल क्षरण अंश, पवन क्षरण अंश, सतही मृदा आर्द्रता, वनस्पति व पारितंत्र उत्पाद (VEGETATION & ECOSYSTEM PRODUCTS): एक्वा मोडिस, 2003-2015 पर आधारित भारत के लिए फ़ायर रेज़ीम (5 कि.मी.), औसत वार्षिक दावानल घनत्व, वन आवरण अंश, वन प्रकार, फसल क्षेत्र: मौसमी निवल कृषि बुआई क्षेत्र अंश विवरण

और पढ़ें