विहंगावलोकन


एनआरएससी / इसरो ने राज्य के सुदूर संवेदन अनुप्रयोग केंद्रों के साथ मिलकर प्राकृतिक संसाधनों और अन्य विषयक सूचनाओं पर आंकड़ा आधार (डेटाबेस) तैयार किया है। इन आंकड़ा आधारों (डेटाबेस) को विषयक सेवाओं के अंतर्गत भुवन पोर्टल पर होस्ट किया गया है। भुवन-थीमेटिक सेवा, प्रयोक्ताओं को इस पोर्टल से विषयगत डेटासेट को चुनने, ब्राउज़ करने और पूछताछ की सुविधा प्रदान करती है। प्रयोक्ता इन विषयगत मानचित्रों का उपयोग कर सकते हैं और ओजीसी वेब सेवाओं के रूप में अपने सिस्टम में एकीकृत कर सकते हैं।

विषयगत मानचित्र
1 कार्टो डीईएम
2 भूमि उपयोग भूमि आवरण (कवर): 1:250K
3 भूमि उपयोग भूमि आवरण (कवर): 1:50K
4 भूमि उपयोग भूमि आवरण (कवर): 1:10K
5 शहरी भूमि उपयोग: एनयूआईएस
6 बंजर-भूमि जानकारी
7 भू-आकृति विज्ञान
8 स्थलानुरेख
9 बाढ़ जोखिम वाले क्षेत्रों का वर्गीकरण
10 बाढ़ की वार्षिक परतें
11 अपरदन मानचित्र
12 लवण प्रभावित तथा जल-भराव
13 जल निकाय सूचना प्रणाली
14 शहरी विस्तार