विहंगावलोकन


भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह कार्यक्रम ने पिछले कुछ दशकों में अंतरिक्ष और पृथ्वी दोनों क्षेत्रों में तीव्र तकनीकी प्रगति देखी है। 10 एम.बी.पी.एस. से 960 एम.बी.पी.एस. तक बढ़ी हुई डेटा दरों वाले उभरते उच्च-विभेदन उपग्रह कार्यक्रमों के साथ, भू-स्टेशनों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, एनआरएससी ने वर्तमान और भविष्य के पृथ्वी अवलोकन अभियानों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक एस/एक्स बैंड दोहरी ध्रुवीकरण 7.5एम एंटीना प्रणाली का डिज़ाइन और विकास किया है।

एनआरएससी अंतरिक्ष विभाग (अं.वि.) से अनुमोदन प्राप्त होने पर भारतीय और विदेशी उपयोगकर्ताओं के लिए एस और एक्स बैंड पर सुदूर संवेदन उपग्रह डेटा प्राप्त करने के लिए एंटीना प्रणाली स्थापित कर सकता है।