प्रमाणीकरण
परियोजना रिपोर्ट
परियोजना रिपोर्ट का मुद्रण एवं फोटो प्रतिलिपि (फोटोकॉपी) एनआरएससी के बाहर कराना होगा।
प्रमाणीकरण
- परियोजना का प्रमाणीकरण एनआरएससी में परियोजना मार्गदर्शक एवं महाविद्यालय प्रधान/संस्थान के विभागाध्यक्ष, जहां पर छात्र अध्ययनरत् है द्वारा किया जाएगा। आंतरिक मार्गदर्शक का कोई प्रमाणीकरण नहीं होगा जब तक कि उसके पास पर्याप्त मार्गदर्शक अंश न हो। इसे परियोजना रिपोर्ट में विधिवत रूप से परिलक्षित करना होगा। जब तक कि रिपोर्ट सर्वथा पूर्ण एवं ज़िल्दबंद नहीं हो जाती, तब तक इसे एनआरएससी विद्यार्थी परियोजना व अंतरापृष्ठ (इंटरफेस) प्रभाग द्वारा पास नहीं किया जाएगा।
- प्रोजेक्ट पूर्णता प्रमाणपत्र एसपीआईडी प्रधान द्वारा जारी किया जाएगा। यह प्रमाणपत्र परियोजना / प्रशिक्षुता (इंटर्नशिप) के सफल समापन के लिए आवश्यक है।
- छात्र द्वारा प्रोजेक्ट समापन प्रस्तुति दी जानी अपेक्षित है। प्रस्तुति और प्रोजेक्ट रिपोर्ट (सॉफ्ट और हार्ड कॉपी) एसपीआईडी में जमा करनी होंगी।
- एनआरएससी जीडिमेट्ला परिसर में छात्रों को अदेयता (No Dues) संबंधी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।