भव्य चक्रवाती तुफान अम्फान एक बहुत शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात था जिसने मई 2020 में भारत के पूर्वी हिस्से में व्यापक नुकसान पहुंचाया। कोलकाता और आसपास के इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से हवाएं चली और भारी बारिश हुई। चक्रवात 20 मई की दोपहर को पश्चिम बंगाल में सुंदरबन की ओर पहुंचा, जो अपने मैंग्रोव के लिए प्रसिद्ध दलदली क्षेत्र है। पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र मुख्यतः कोलकाता, हुगली, हावड़ा, पूर्वी मिदनापुर, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और ओडिशा राज्य के तटीय क्षेत्र चक्रवात से प्रभावित हुए।
राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र, इसरो ने चक्रवात पर लगातार नजर रखी और भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रहों और अन्य अंतरिक्ष मिशनों से प्राप्त बहु मिशन उपग्रह डेटा का उपयोग करके पश्चिम बंगाल और ओडिशा राज्यों में चक्रवात से प्रेरित बाढ़ का मानचित्रण किया। व्युत्पन्न उत्पादों को लगभग वास्तविक समय में संबंधित केंद्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन संगठन को प्रसारित किया गया तथा भुवन और एनडीईएम जियोपोर्टल पर भी होस्ट किया गया।
चक्रवात : निवार
चक्रवात : एम्फन
24.05.2020
21.05.2020