भूस्थानिक सेवाएं


भुवन - एनआरएससी / इसरो के भारतीय भू प्लेटफॉर्म को एनआरएससी में विभिन्न स्थानिक और गैर स्थानिक संदर्भ और गतिक डेटाबेस के मानस-प्रत्यक्षीकरण (विज़ुअलाइज़ेशन) के लिए संदर्भ भू स्थानिक आधार मंच के रूप में सेवा प्रदान करने के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल द्वारा विभिन्न स्थानिक विभेदनों के निरंतर रूप से अद्यतित उपग्रह आंकड़े, इसरो द्वारा क्रियान्वित प्रमुख राष्ट्रीय मिशन की परियोजनाओं में तैयार की जा रही गतिक विषयक सूचना एवं विभिन्न राज्य एवं केन्द्रीय सरकार के विभागों द्वारा तकनीकी सहयोग के साथ तैयार किए गए आंकड़े भी होस्ट किए जाते हैं। ऑनलाइन पूछताछ, विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग के लिए कई उपकरण (टूल) विकसित किए गए हैं।

देश के विभिन्न विभागों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग 150 वेब सेवाएं हैं, जिन्हें भूस्थानिक सुशासन के लिए उपयोग में लाया जाता हैं। इसके अलावा, छात्र, संकाय-सदस्य, पृथ्वी और जलवायु अध्ययन के लिए अनुसंधान डेटा सेट डाउनलोड कर सकते हैं।

अधिक विवरण...