सुदूर संवेदन अनुप्रयोग


एनआरएससी में सुदूर संवेदन अनुप्रयोग की दूरदृष्टि (विज़न) के तहत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी उपयोग पद्धतियों का विकास करना तथा राष्ट्रीय, क्षेत्रीय एवं स्थानीय पैमानों पर प्राकृतिक संसाधनों की सूची का प्रचालनीकरण एवं उसकी निगरानी तथा प्रतिरूपण व आपदा प्रबंधन (डीएम) के लिए समयबद्ध सूचना-निवेश (इनपुट) उपलब्ध कराना एवं जनसंपर्क द्वारा क्षमता निर्माण है। इसलिए प्रचालनात्मक गतिक विषयक डेटाबेस उदाहरणार्थभूमि उपयोग / भू-आवरण, भू-आकृति विज्ञान, फसल प्रतिरूप, जल निकायों की जानकारी आदि का जनन उपयुक्त स्थानिक, स्पेक्ट्रमी, विकिरणमितीय एवं कालिक विभेदन पर संपन्न किया जाता है। अनुप्रयोग दूरदर्शिता (विज़न) को साकार करने हेतु हमारे पास अंतर्विषयक दल (टीमें) हैं, जो निम्नानुसार हैं- कृषि, जल संसाधन, भूमि संसाधन सूची एवं निगरानी, वानिकी एवं पारिस्थितिकी, भू-विज्ञान, शहरी अध्ययन एवं भू-सूचना विज्ञान, आपदा प्रबंधन सहायता एवं अनुप्रयोग सॉफ्टवेयर विकास और अवसंरचना विकास।

राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों / विभागों के साथ मिल कर कई राष्ट्रीय मिशन परियोजनाओं के लिए उपग्रह आंकड़ों (डेटा) का व्यापक रूप से उपयोग किया जा रहा है।

अधिक विवरण...