गार्डन फेस्टिवल, जनवरी 2013


1-15 जनवरी, 2013 के दौरान आयोजित उद्यान महोत्सव में बागवानी विभाग द्वारा 'केन्द्रीय सरकारी संस्थाओं द्वारा अनुरक्षित उद्यान' श्रेणी में एनआरएससी, इसरो, अंतरिक्ष विभाग को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।


भुवन के लिए भारत भू-स्थानिक नेतृत्व पुरस्कार, जनवरी 2013


भुवन को भारत में लोकप्रिय भू-स्थानिक डेटा पोर्टल के रूप में भारत भू-स्थानिक नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22-24 जनवरी, 2013 को हैदराबाद में भू-स्थानिक मीडिया एवं संचार द्वारा आयोजित भारत भू-स्थानिक मंच-2013 में, जिसमें 1400 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया, भुवन को भारत भू-स्थानिक नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। एनआरएससी के निदेशक डॉ. वी. के. डढवाल ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एवं पृथ्वी आयोग के अध्यक्ष डॉ. शैलेश नायक से यह पुरस्कार प्राप्त किया।


भुवन: जीआईएस पुरस्कार, 2013 में विशेष उपलब्धि


भुवन/एनआरएससी को वर्ष 2013 के लिए ईएसआरआई द्वारा जीआईएस में विशेष उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त हुआ।