कृषि

अवलोकन

उपग्रह व्युत्पन्न मौसमी फसल पैटर्न, उपज अनुमान पर प्रयोग, कुल बोए गए फसल क्षेत्र के आकलन एवं कृषि सूखे के आकलन का अध्ययन किया जाता है। वर्तमान में, फसल बीमा निर्णय सहायता प्रणाली (सी.आई.डी.एस.एस.) के लिए अंतरिक्ष सूचना (इनपुट) प्रदान करने, फसल गहनता, मानचित्रण, सूची निर्माण और उच्च मूल्य वाली फसलों का आकलन, बागवानी सूची, कृषि-सूखा प्रवणता आकलन, विभिन्न कृषि-पारिस्थितिकी में मृदा-वनस्पति-वायुमंडलीयअभिवाह (फ्लक्स) का अध्ययन, फसल की स्थिति के आकलन हेतु उच्च स्पेक्ट्रमी सुदूर संवेदन अनुप्रयोग संबंधित प्रायोगिक अध्ययन के लिए नई तकनीकों एवं कार्यप्रणालियों के विकास पर अध्ययन कार्य प्रगति पर है।

कृषि अनुप्रयोगों की भावी संकल्पना में शामिल हैं- फसल निगरानी प्रणाली, स्थानीय से प्रादेशिक स्तर, बहुउद्देश्यीय निर्णय सहायता के लिए प्रयोक्तानुकूल डैशबोर्ड के माध्यम से अनुकूलित जानकारी।