भूमि उपयोग / भू आवरण (कवर)

अवलोकन

किसी क्षेत्र के भूमि उपयोग / भूमि आच्छादन (एलयूएलसी) मानचित्र प्रयोक्ताओं को वर्तमान भू-दृश्य को समझने के लिए जानकारी प्रदान करते हैं। राष्ट्रीय स्थानिक आंकड़ा आधार पर वार्षिक एलयूएलसी जानकारी कृषि पारिस्थितिक तंत्र, वन रूपांतरण, सतही जल निकायों आदि की कालिक गतिशीलता की निगरानी करने में सक्षम है।

वार्षिक भूमि उपयोग / भूमि आच्छादन (कवर) मानचित्रण 1: 250000 पैमाने पर किया जाता है और भूमि उपयोग / भूआवरण सूचना तैयार करने के अलावा कुल बोए गए क्षेत्र का आकलन किया जाता है। भूमि उपयोग / भूमि आच्छादन (कवर) की सूचना 5 साल में एक बार 1: 50000 पैमाने पर तैयार की जाती है। भूमि उपयोग / भूमि आच्छादन (कवर) 1: 10000 पैमाने पर तैयार किया जाता है, जो गाँव / तालुक स्तर पर जल भूमि संसाधनों के नियोजन के लिए उपयोगी है।

बंजर भूमि का मानचित्रण और निगरानी 1: 50000 और 1: 25000 पैमाने पर की गई है। 1: 10000 पैमाने पर तैयार भूमि उपयोग / भूआवरण की जानकारी का उपयोग ग्राम सड़क योजना के लिए किया जा सकता है।