आपदा प्रबंदन सहायता

अवलोकन

अनुप्रयोग

एनआरएससी में आपदा प्रबंधन सहायता कार्यक्रम (डीएमएसपी) के भाग के रूप में, अंतरिक्ष और हवाई सुदूर संवेदन आधारित सूचना (इनपुट) का उपयोग करते हुए निकट वास्तविक काल में प्राकृतिक आपदाओं जैस-बाढ़, चक्रवात, कृषि सूखा, भूस्खलन, भूकंप और दावानल की निगरानी के लिए निर्णय सहायता केंद्र की स्थापना की गई है।

आपातकालीन स्थिति के दौरान निर्णय लेने में राज्य / केंद्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों की सहायता के लिए निर्णय सहायता प्रणाली उपकरणों के सामुच्चय (सेट) के साथ पूरे देश के लिए, आपातकाल प्रबंधन हेतु राष्ट्रीय आंकड़ा आधार (डेटाबेस) (एनडीईएम), जीआईएस आधारित आंकड़ा आधार (डेटाबेस) के राष्ट्रीय भंडार के रूप में कार्य करता है।

आपदा प्रबंधन सहायता का समर्थन करने के लिए वर्तमान गतिविधियां हैं: देश में निकट वास्तविक काल बाढ़ और चक्रवात निगरानी तथा मानचित्रण, बाढ़ प्रवण राज्यों के लिए बाढ़ खतरा/जोखिम क्षेत्रवर्गीकरण, स्थानिक बाढ़ पूर्व चेतावनी, दावानल चेतावनी, भूस्खलन क्षेत्रवर्गीकरण तथा सूची (इनवेंटरी), कृषि सूखा अध्ययन तथा हितधारकों के लिए क्षमता निर्माण और संस्थानीकरण किया जा रहा है।

View  Maps