भू-भौतिकीय उत्पाद

अवलोकन  

उपग्रह संवेदक विकिरणता, पश्च प्रकीर्ण गुणांक, प्रदीप्ति (चमक) तापमान आदि के रुप में मापन करते हैं। कई भूभौतिकीय प्राचलों की पुनः प्राप्ति के लिए एल्गोरिदम विकसित किए जाते हैं। सुदूर संवेदन उपग्रह आंकड़ों से प्राप्त भू-भौतिकीय प्राचल विभिन्न पैमानों पर प्रयोक्ता समुदाय द्वारा व्यापक रूप से उपयोग किये जाते हैं। इन प्राचलों का उपयोग वनस्पति वर्धन की सरल निगरानी से लेकर भूमि-सतह ऊर्जा संतुलन के अध्ययन, मध्य से दीर्घकालीन मौसम का पूर्वानुमान, वैश्विक जलवायु परिवर्तन की जांच आदि तक होता है।

भुवन जियोपोर्टल प्रयोक्ताओं को अभिकल्पना, मुफ्त आंकड़ा (डेटा) डाउनलोड, विषयक मानचित्र प्रदर्शन एवं विश्लेषण, समयक आपदा संबंधित सूचना तथा परियोजना विशिष्ट जी.आई.एस. अनुप्रयोगों समेत गतिकी विषयक एवं भूभौतिकीय डेटासेट को चुनने, ब्राउज़ करने तथा जाँचने की सुविधा प्रदान करता है। प्रयोक्ता इन विषयक डेटासेट का उपयोग कर सकते हैं और ओ.जी.सी. वेब सेवाओं के रूप में अपनी प्रणाली में एकीकृत कर सकते हैं। भू-भौतिकीय प्राचल शोधकर्ताओं और साथ ही आम जनता द्वारा भी डाउनलोड एवं उपयोग किये जाते हैं।