कृषि

अनुप्रयोग

फसल बीमा

प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना (पी.एम.एफ.बी.वाई.) देश में फसल बीमा प्रदान करने के लिए एक प्रमुख राष्ट्रीय कार्यक्रम है। एनआरएससी उपज-क्षेत्र अनुमानों को सुधारने की दिशा में भू-विज्ञान आधारित अध्ययन कर रहा है, जो फसल बीमा तंत्र की कार्यप्रणाली के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना निवेश (इनपुट) है।

फसल गहनता

भारत में खरीफ के मौसम में 360 लाख हेक्टेयर भू-क्षेत्र में धान की फसल उगाई जाती है। भारत में खाद्य उत्पादन के क्षेत्र में इसका महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि चावल मुख्य खाद्य फसल है। यह देखा गया है कि इस भू-क्षेत्र का लगभग 30% हिस्सा धान की फसल कटने के बाद परती (खाली) रह जाता है