भूमि उपयोग / भू-आवरण

अनुप्रयोग

 

भूमि उपयोग / भू-आवरण 1: 250000 पैमाना

इसरो के प्राकृतिक संसाधन गणना कार्यक्रम में खरीफ, रबी और जायद ऋतु के दौरान भूमि उपयोग / भू-आवरण और मौसमी कृषि सूचना के मानचित्रों को 1:250000 पैमाने पर निकट वास्तविक काल में तैयार करने की संभावना है। रिसोर्ससैट-1, 2 और 2 ए स्थित एविफ्स संवेदक डेटा का उपयोग इस परियोजना के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है और 2004-05 के फसल वर्ष से हर साल वार्षिक मानचित्र तैयार किए जाते हैं। परियोजना का मुख्य केंद्र बिंदु कृषि स्थिति की निगरानी करना और देश भर में क्षेत्रीय स्तर पर कुल बोए गए क्षेत्र का आकलन करना है। एलयूएलसी-250के जानकारी भुवन-एलयूएलसी 250के पर होस्ट की गई है ।

भूमि उपयोग / भू-आवरण 1: 500000 पैमाना

वर्ष 2005-06, 2011-12 और 2016-17 के तीन ऋतुओं के आईआरएस लिस-III डेटा का उपयोग करके 1:50,000 पैमाने पर देश में भूमि उपयोग / भू-आवरण की जानकारी तैयार की गयी है। हेड्स-ऑन (ऑनस्क्रीन) डिजिटलीकरण विधियों द्वारा स्तर-I और II श्रेणियों में सीमांकन के लिए चित्र प्राचलों यथा टोन, बनावट, पैटर्न, आकार, आकृति के आधार पर एलयू/एलसी वर्गों का अर्थनिवर्चन किया जाता है। 2005-06 से 2011-12 की अवधि में एलयू/एलसी परिवर्तन को दर्शाने के लिए परिवर्तन मानचित्रण भी किया जाता है ।